फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आंधी से फसल चौपट, 200 गांवों की बिजली गुल

आंधी से फसल चौपट, 200 गांवों की बिजली गुल

Sun, 01 Apr 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
आंधी से फसल चौपट, 200 गांवों की बिजली गुल
ज्ञानपुर। शुक्रवार की रात आई तेज आंधी ने जिले में भारी नुकसान पहुंचाया। जगह-जगह खंभे और तार टूट कर गिरने से बिजली आपूर्ति छिन्न-भिन्न हो गई। करीब दो सौ गांवों की बिजली गुल होने से अंधेरा छा गया। शनिवार को दिन भर कर्मचारी मरम्मत कार्य में लगे रहे लेकिन देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। यही नहीं, कई जगह पेड़ टूटकर करने से रास्ते बाधित हो गए। खेत-खलिहान में काटकर छोड़ी गई फसलों के बोझ, टिनशेड और अस्थायी दुकानों के छप्पर भी उड़ गए। आम की फसल को भी काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब पौने सात बजे शुरू हुई आंधी आठ बजे के बाद तक आंधी चलती रही। इसके बाद रुक-रुक कर आंधी चलती रही। इसमें भारी नुकसान हुआ। खेत में काटकर छोड़ी गई फसल उड़ गई। इससे किसानों का कलेजा मुंह को आ गया। घबराए किसान फसल सहेजने में जुट गए। कई पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं। लक्ष्मणपट्टी फीडर से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों के अलावा ज्ञानपुर नगर के आसपास के कई गांवों में रात भर बिजली नहीं रही। लोगों की रात अंधेरे में गुजरी। शनिवार को भी दोपहर बाद तक गांवों में बिजली का अता-पता नहीं था। घोसिया संवाददाता के मुताबिक औराई क्षेत्र के बारीपुर गांव में रेलवे लाइन के समीप एक आम का पेड़ कृष्ण कुमार राय के मकान की चहारदीवारी पर गिर गया। इससे 11 हजार वोल्ट लाइन का तार और पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते मार्ग बाधित होने के साथ ही आसपास के गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग ने पटखौली से बिजली आपूर्ति बंद कर दी। जेई सुजीत कुमार पटेल ने कहा कि व्यवस्था ठीक कराकर जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी। सीतामढ़ी संवाददाता के मुताबिक आंधी के चलते सीतामढ़ी उपकेंद्र से जुड़े सीतामढ़ी, नारेपार, बनकट, बारीपुर, डीघ, कटरा बाजार, खेमापुर, इटहरा, कूड़ीकला, कूड़ीखुर्द, भटगवां, भदरांव, धनतुलसी, छेछुआ, भुर्रा, कलातुलसी आदि गांवों में रात भर बिजली गुल रही। इसके अलावा सीतामढ़ी मंदिर के आसपास दुकान लगाने वाले कई लोगों की अस्थायी दुकानें आंधी में उड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed