{"_id":"5a6e30264f1c1b4d588b55bc","slug":"71517170726-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला साड़ी व्यापारी की पत्नी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला साड़ी व्यापारी की पत्नी का शव
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत सरायनंदन निवासी साड़ी व्यवसायी नवीन अग्रवाल की पत्नी लक्ष्मी देवी (38) का शव रविवार को उनके कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे खुदकुशी का मामला बताया है। घटना के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।
सरायनंदन निवासी नवीन के घर के अगले हिस्से में साड़ी की दुकान है। नवीन की शादी तकरीबन 16 वर्ष पूर्व गोरखपुर की लक्ष्मी देवी से हुई थी। उनके दो बेटे उज्वल (14) और शौर्य (6) हैं। नवीन ने बताया कि रविवार की सुबह किसी बात को लेकर लक्ष्मी ने बेटे उज्वल की पिटाई की और इसके बाद गुस्से में कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। घरवालों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने दरवाजा खटखटाकर उसे खुलवाने की कोशिश की लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे लक्ष्मी का शव लटका पड़ा था। भेलूपुर पुलिस का कहना है कि मायके वालों की तहरीर और बच्चों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मुहल्ले के लोगों का कहना था कि पति-पत्नी में आए दिन विवाद और कहासुनी होती थी।