फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   130 बसों के थमे पहिए, यात्री परेशान

130 बसों के थमे पहिए, यात्री परेशान

Fri, 15 Dec 2017 02:17 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
130 बसों के थमे पहिए, यात्री परेशान
वाराणसी। यात्रियों के लिए गुरुवार का दिन मुसीबत भरा रहा। सिटी बस चालकों ने सुबह हड़ताल का ऐलान कर दिया। रोडवेज चालकों ने अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए चौधरी चरण सिंह बस स्टेशन पर प्रदर्शन कर अपने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते शहर के विभिन्न मार्गों पर चलने वाले 130 से अधिक बसों का संचालन रोक दिया गया। इससे बसों से सहारे सफर करने वाले यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई। इस दौरान यात्री बस स्टेशन पर भटकते रहे। उन्हें गंतव्य तक पहुंचने के लिए ऑटो या किसी सहारे की मदद लेनी पड़ी। रोडवेज कर्मचारियों के अनुसार अधिकारी लगातार उनका शोषण कर रहे हैं। अधिकारियों के इशारे पर बाबू ड्यूटी लगाने के एवज में अवैध वसूली करते हैं। पैसे न देने पर बस चालकों पर डीजल चोरी और अन्य आरोप लगाकर उन्हें सस्पेंड कर देते हैं। रोडवेज कर्मचारियों की मांग है की पूर्व में किए गए बस चालकों का निलंबन वापस हो और साथी बस चालकों का उत्पीड़न बंद हो। वहीं आरएम पीके तिवारी ने बताया कि सुबह से ही बसों का संचालन सामान्य रहा। यात्रियों को दिक्कत नहीं होने दी गई। उधर, आरएम पीके तिवारी ने रोक के बावजूद प्रदर्शन करने पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed