{"_id":"59cac1144f1c1b6d548b497d","slug":"71506459924-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी ने मंदिर आए किशोर के साथ किया कुकर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुजारी ने मंदिर आए किशोर के साथ किया कुकर्म
Updated Wed, 27 Sep 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चेतगंज थाना अंतर्गत नाटीइमली मुहल्ला स्थित हुनमान मंदिर के पुजारी उमेश दास ने सोमवार की रात 14 वर्षीय एक किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। पुजारी के चंगुल से छूट कर किसी तरह किशोर घर पहुंचा और मां-बाप को आपबीती सुनाया तो घरवाले उसे लेकर चेतगंज थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी उमेश दास के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर मंगलवार को उसे जेल भेज दिया।
नाटीइमली मुहल्ले में हनुमान मंदिर है। पीड़ित किशोर के अनुसार वह रोजाना हनुमान मंदिर दर्शन-पूजन करने जाता है। सोमवार की रात वह मंदिर आया था, इसी दौरान पुजारी बहला-फुसलाकर उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। मुंह खोलने पर पुजारी ने किशोर को धमकाया। किसी तरह से किशोर घर पहुंचा तो घटना की जानकारी मां-बाप को दिया। प्रभारी निरीक्षक चेतगंज राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि आरोपी उमेश दास बिहार के नालंदा का मूल निवासी है। बीते 15 साल से वह शहर के अलग-अलग मंदिरों में पुजारी था। मुकदमा दर्ज कर उमेश दास को जेल भेज दिया गया है और किशोर को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया है। उधर, इलाके के लोगों ने बताया कि गिरफ्तार उमेश दास मंदिर आने वाली महिलाओं से भी छेड़खानी करता था लेकिन लोकलाज के भय से कोई कुछ कहता नहीं था।