फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पीएम मोदी की अपील, बुराइयों के खिलाफ उठाएं आवाज

पीएम मोदी की अपील, बुराइयों के खिलाफ उठाएं आवाज

Tue, 12 Sep 2017 02:07 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी की अपील, बुराइयों के खिलाफ उठाएं आवाज
वाराणसी। स्वामी विवेकानंद के शिकागोा भाषण और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के माध्यम से युवाओं से स्वच्छता की अपील की। विज्ञान भवन में सोमवार को हुए संबोधन का बीएचयू कैंपस में कंप्यूटर सेंटर सहित अन्य संकायों में लाइव प्रसारण कराया गया। कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं सहित सभी लोगों ने इसे देखा।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि 2001 से पहले किसी को यह नहीं पता था कि 11 सितंबर के इन दिन का क्या महत्व है। यह गलती किसी और की नहीं बल्कि हम सभी की थी। उन्होंने गंदगी को दूर करने और स्वच्छता के लिए खुद को आगे आने और लोगों को प्रेरित करने का आह्वान किया। कहा कि मोदी बोले कि हम सफाई करे या ना करें लेकिन गंदगी करने का हक हमें नहीं है। विवेकानंद हमारे समाज के अंदर की बुराईयों के खिलाफ जिस तरह से आवाज उठाते थे। पीएम ने कहा कि जब तेज आवाज में वंदे मातरम सुनो तो रौंगटे खड़े हो जाते हैंण् पीएम ने कहा कि क्या हमें वंदे मातरम कहने का हक हैण् ये बात लोगों को चोट पहुंचाएगी। मोदी ने कहा कि लोग पान खाकर भारत मां पर पिचकारी मारते हैं और फि र वंदे मातरम बोलते हैं। वेबसाइट के माध्यम से स्वतंत्रता भवन, कंप्यूटर सेंटर, यूजीसी केंद्र आदि पर प्रसारण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed