फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   छह महीने पूरे होने के बाद मांगेंगे प्रदेश सरकार से जवाब

छह महीने पूरे होने के बाद मांगेंगे प्रदेश सरकार से जवाब

Fri, 14 Jul 2017 02:23 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
छह महीने पूरे होने के बाद मांगेंगे प्रदेश सरकार से जवाब
वाराणसी। प्रदेश की भाजपा सरकार को हमने छह महीने का समय दिया है। छह महीने पूरे होने के बाद हम जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रदेश सरकार से जवाब मांगेंगे। गुरुवार की शाम सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने सर्किट हाउस में यह बातें पत्रकारों से कहीं। कहा कि फिलहाल हम रामगोविंद चौधरी के नेतृत्व में विपक्ष को मजबूत कर रहे हैं। प्रार्थना कर रहे हैं कि एक महीने में सभी को सदबुद्धि आ जाए और नेताजी के नेतृत्व में समाजवादी कुनबा एकजुट हो। अगर सभी साथ होते तो ऐसी नौबत न आने पाती। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर जारी उठापटक के सवाल पर कहा कि ऐसा होता रहता है और इससे घबराना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री शिवपाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार विकास संबंधी कोई ठोस काम नहीं कर पाई है। गिट्टी, बालू जैसी सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराए बिना पीडब्लूडी से जुड़े काम नहीं कराए जा सकते। कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ने के लिए हम तो गठबंधन चाहते ही थे। मगर, गठबंधन को किसने तोड़ा यह जगजाहिर है। एक सवाल के जवाब में कहा कि उनकी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या से कभी बातचीत नहीं होती है। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन अजय राय, महेंद्र सिंह यादव, बहादुर सिंह यादव, सुधीर सिंह, उमाशंकर सिंह, रीबू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। पूर्व मंत्री सर्किट हाउस से निकलकर सपा नेता संजय यादव के घर उनके पिता के निधन पर शोक जताने गए। शुक्रवार को सपा नेता अवधेश पाठक के घर जाने के बाद वे चंदौली के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed