{"_id":"59496b874f1c1b796c8b45c9","slug":"71497983879-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल के मेधावियों को भी तराशेगा सुपर-30","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल के मेधावियों को भी तराशेगा सुपर-30
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जेईई एडवांस्ड 2017 में सुपर-30 के तीस के तीस मेधावियों ने आईआईटी में परचम लहराकर एक बार फिर इतिहास गढ़ा। आईआईटी में दाखिले की तैयारी कराने वाली ये मशहूर संस्था अब हाईस्कूल के गरीब मेधावियों को भी आईआईटी के लिए तैयार करेगी। सुपर-30 का ये दायरा बढ़कर अब 60 का हो गया है। इंटरमीडिएट के 30 विद्यार्थियों के साथ ही अब दसवीं पास कर चुके छात्रों को भी सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार इंजीनियरिंग के लिए तराशेंगे।
मंगलवार को न्यू कॉलोनी ककरमत्ता स्थित आईएआईटी में प्रेसवार्ता में आनंद कुमार ने ये जानकारी दी। बताया कि इस सुपर-30 में प्रवेश के लिए 25 जून को परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। इसके लिए 21 जून से आईएआईटी परिसर में आवेदन फार्म मिलने शुरू होंगे। 25 जून को सुबह 10 से 11 बजे तक एक घंटे की परीक्षा होगी। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित के 10-10 सवाल पूछे जाएंगे। आनंद कुमार ने बताया कि बनारस से 6-7 छात्र-छात्राआें का चयन किया जाएगा। बताया कि सुपर-30 की शुरुआत 2002 से की गई है। अब तक 450 में से 396 छात्र आईआईटी में दाखिला पाने में सफल रहे। सुपर-30 में चयनित बच्चों को इंजीनियरिंग की मुफ्त कोचिंग, भोजन और रहने की सुविधा दी जाती है। आईएआईटी की ओर से दीपा वर्मा, निपुण और आनंद परमार मौजूद रहे।