{"_id":"6705c8c67bfe9ac6e40798e4","slug":"700-players-showed-their-strength-in-five-competitions-aimed-for-48-meter-javelin-throw-gold-varanasi-news-c-20-vns1056-753614-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पांच स्पर्धओं में 700 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 48 मीटर भाला फेंक स्वर्ण पर लगाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पांच स्पर्धओं में 700 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 48 मीटर भाला फेंक स्वर्ण पर लगाया निशाना
विज्ञापन
बड़ा लालपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दूसरे दिन ऊंची कूद में देवांक ने जीता सोना
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। बड़ा लालपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल की मेजबानी में हो सीबीएसई की राष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट में मंगलवार को 700 खिलाड़ियों ने पांच स्पर्धाओं में प्रतिभा दिखाई।
सीनियर वर्ग के भाला फेंक में 48 मीटर भाला फेंककर सुमित ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-19 सीनियर बालक वर्ग के चार सौ मीटर दौड़ में युवान शारावन (एयर फोर्स स्कूल एएफए) और बालिका वर्ग में वंशिका, अंडर-17 बालक वर्ग के ऊंची कूद में देवांक भूषण, शॉट पुट में अभय त्यागी, ट्रिपल जंप में साहिल पांडेय, सौ मीटर दौड़ बालक में एफ फेड्रिक रसेल, बालिका वर्ग में आरती, डिस्कस थ्रो में लक्षिता महलावत, चार सौ मीटर दौड़ में योजित, बालिका वर्ग में नेथरा एम, अंडर-14 बालक वर्ग के सौ मीटर दौड़ में माधुर्ज्य, बालिका वर्ग में मंशा, अंडर-19 बालक वर्ग के सौ मीटर दौड़ में हरीश एस, बालिका वर्ग में रीतिका, लंबी कूद में प्रीत कौर ने स्वर्ण पदक जीता। संचालन संस्था के सचिव राहुल सिंह, धन्यवाद ज्ञापन निदेशिका डॉ. वंदना सिंह ने किया। इस मौके पर पवन सिंह, डाॅ. अभिषेक मिश्र, अशोक कुमार सिंह, बृजेश सिंह, अरविंद सिंह मौजूद रहे।