{"_id":"69b3c8ac16941cf72d058920","slug":"70-students-from-24-law-institutes-will-conduct-cross-examination-at-bhu-in-varanasi-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU: 24 विधि संस्थानों के 70 छात्र बीएचयू में करेंगे जिरह, सुप्रीम कोर्ट के 24 अधिवक्ता बनेंगे जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU: 24 विधि संस्थानों के 70 छात्र बीएचयू में करेंगे जिरह, सुप्रीम कोर्ट के 24 अधिवक्ता बनेंगे जज
Fri, 13 Mar 2026 01:50 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:50 PM IST
सार
Varanasi News: सुप्रीम कोर्ट और प्रतिष्ठित विधि फर्मों से 24 अधिवक्ता मौजूद रहेंगे जो मूट कोर्ट के न्यायाधीश और निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। प्रतियोगिता के लिए 12 कोर्ट रूम बनाए गए हैं।
विज्ञापन
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU
- फोटो : X (@bhupro)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू में आज से 13वें महामना मालवीय राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता के प्री इवेंट शुरू हो रहे हैं। वहीं, शनिवार को मूट कोर्ट का आधिकारिक शुभारंभ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर करेंगे और 15 मार्च को समापन न्यायमूर्ति कुणाल रवि सिंह करेंगे। मूट कोर्ट प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को पंजीकरण और शोध परीक्षाएं होंगी। मेमोरियल्स का आदान-प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। सुप्रीम कोर्ट और प्रतिष्ठित विधि फर्मों से 24 अधिवक्ता मौजूद रहेंगे जो मूट कोर्ट के न्यायाधीश और निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। प्रतियोगिता के लिए 12 कोर्ट रूम बनाए गए हैं। इनमें 24 टीमों के करीब 70 प्रतिभागी जिरह करेंगे।
विज्ञापन
विधि महाविद्यालयों की 67 टीमों ने कराया पंजीकरण
देशभर के कई विधि महाविद्यालयों की 67 टीमों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से स्मारिकाओं (मेमोरियल्स) के मूल्यांकन के बाद 24 टीमों को मौखिक चरण के लिए चयनित किया गया है। आयोजन सचिव डॉ. केशरी नंदन शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता न्यायालय की कार्यवाही के आधार पर विधि छात्रों में शोध, विधिक लेखन और मौखिक पक्ष-प्रस्तुति की क्षमता विकसित कराएगी। इसके संरक्षक कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी और कार्यक्रम के निदेशक संकाय प्रमुख प्रो. सीपी उपाध्याय होंगे।
विज्ञापन