UP में 20 दिन में तीसरी बार 'बेपटरी' हुई ट्रेन, 7 डिब्बे पटरी से उतरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में हावड़ा से जबलपुर जा रही शक्तिपुंज एक्सप्रेस 11448 अप गुरुवार की सुबह करीब 6.20 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सात बोगियां पटरी से उतर गईं और कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। घटनास्थल पर रेल पटरी कई स्थानों पर टूटी पाई गई।
सूचना पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बेपटरी हुई सातों बोगियों को अलग कर उनके यात्रियों को अन्य बोगियों में बैठाकर एक घंटे बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। हादसे से कटनी-चोपन रेलमार्ग बाधित हो गया है और इससे छह सवारी गाड़ियों के साथ कुछ मालगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ।
शुक्रवार तक रूट चालू हो पाने की उम्मीद जताई जा रही है। हादसे में तीन एसी, तीन जनरल और एक एसएलआर बोगियां पटरी से उतरीं हैं। इसमें कोई यात्री हताहत नहीं हुआ।
ओबरा डैम रेलवे स्टेशन और फफराकुंड के बीच कड़िया गांव के समीप गुरुवार की सुबह 6.20 बजे हावड़ा जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस की सात बोगियां पटरी से उतर गईं। ट्रेन में कुल 20 बोगियां थीं। घटनास्थल पर 50 से 60 मीटर तर रेल पटरी कई स्थानों पर टूटी पाई गई है।
रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वहीं, रेलवे ने धनबाद में डीरेल होने संबंधी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जो इस प्रकार हैं - 0326 2209880, 0326- 1072, रेलवे का नंबर 42 685
Uttar Pradesh: Seven coaches of Howrah-Jabalpur-Shaktikunj Express derail near Obra; no injuries reported pic.twitter.com/ZXXrpDsQf7
— ANI UP (@ANINewsUP) September 7, 2017
20 दिनों में यूपी में हुआ ये तीसरा रेल हादसा
20 दिनों में यूपी में हुआ ये तीसरा रेल हादसा है। इससे पहले उत्तर प्रदेश में 19 अगस्त को मुज़फ्फरनगर के खतौली के पास बड़ा रेल हादसा हुआ था। कलिंग उत्कल एक्सप्रेस की 14 बोगियां पटरी से उतर गई थीं। इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए थे।
वहीं खतौली हादसे के पांच दिनों के भीतर 23 अगस्त को दूसरा हादसा हुआ था, जब आजमगढ़ से दिल्ली आ रही 12225 (अप) कैफियत एक्सप्रेस औरैया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
मानव रहित फाटक पर फंसे एक डंपर में ट्रेन के टकराने से 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 74 लोग घायल हुए थे। ये हादसा मंगलवार रात 2:50 बजे अछल्दा और पाता रेलवे स्टेशन के बीच हुआ था।
कोयला सप्लाई हो सकती है प्रभावित
मालगाड़ियों के प्रभावित होने से ओबरा परियोजना को कोयला सप्लाई भी प्रभावित हो सकती है। डीआरएम धनबाद मंडल मनोज अखौरी ने बताया कि जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा। डीएम पीके उपाध्याय ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।