{"_id":"61df231939f7001d6f790c32","slug":"68-705-elderly-and-differently-abled-will-be-able-to-vote-in-the-district-sitting-at-home-varanasi-news-vns6332283142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 68,705 बुजुर्ग और दिव्यांग घर बैठे कर सकेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 68,705 बुजुर्ग और दिव्यांग घर बैठे कर सकेंगे मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण को देख चुनाव आयोग की ओर से दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को बूथ के अलावा घर बैठे वोट डालने का भी विकल्प मिलेगा। मतदान के दिन पोलिंग बूथों पर होने वाली भीड़ के कारण कई बार दिव्यांगों और बुजुर्गों को भी लाइन में खड़ा होना पड़ता है। इससे उन्हें असुविधा होती है। ऐसे में निर्वाचन आयोग की तरफ से दिशानिर्देश जारी किए गए थे।
वाराणसी की आठों विधानसभाओं में जिला प्रशासन/ जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्यांग मतदाता और बुजुर्ग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा देने को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलराज शर्मा ने दिशानिर्देश भी जारी कर दिए हैं। आठों विधानसभा क्षेत्रों में 26,415 दिव्यांग मतदाता हैं। वहीं, बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या 42,290 है। जल्द ही इनके घर जाकर बीएलओ मतदान का विकल्प पूछकर एक फार्म भरेंगे। अगर मतदाता घर से वोट देने का विकल्प चुनेगा तो वोटिंग के दिन पेपर बैलट की व्यवस्था तय करने के साथ मतदान की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
इनसेट
वोट डालने की होगी वीडियोग्राफी
इस फैसले से जिले के दिव्यांग व बुजुर्ग मिलाकर 68,705 मतदाता लाभान्वित होंगे। आयोग के अनुसार, जिन्हें पोस्टल बैलेट का विकल्प मिलेगा उनके निवास के पते पर दो मतदान कार्मिक पर्याप्त सुरक्षा कर्मचारी के साथ सुविधा उपलब्ध कराएंगे। पोस्टल बैलेट मानकों के अनुसार रिटर्निंग ऑफिसर को वापसी में हस्ताक्षर कराएंगे। इस प्रकार ऐसे चिह्नित मतदाताओं की सूची प्रत्याशियों को भी दी जाएगी ताकि वे गुप्त मतदान की प्रक्रिया देखने के लिए स्वयं भी प्रतिनिधि भेज सके। वहीं, इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
कोट
इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के घर जाकर बीएलओ फार्म अपडेट कराएंगे और जिला निर्वाचन कार्यालय को सूचित भी करेंगे।
दयाशंकर उपाध्याय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी