फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Exam 675 candidates will appear in high school intermediat compartment examination static magistrate monitor

Exam: हाईस्कूल, इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होंगे 675 परीक्षार्थी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी

Sat, 05 Jul 2025 12:02 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 05 Jul 2025 12:02 AM IST
सार

UP News: यूपी के मऊ जिले में इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 19 जुलाई को दो पालियों में परीक्षा होगी। निगरानी के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
Exam 675 candidates will appear in high school intermediat compartment examination static magistrate monitor
इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा 19 जुलाई से शुरू होगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Improvement Exam UP Board 2025: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा शुरू होने में 15 दिन शेष हैं, लेकिन तैयारी तेज हो गई है। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा वाइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। परीक्षा में 675 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 19 जुलाई को दो पालियों में होगी। सुबह की पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए नगर स्थित तालीमुद्दीन इंटर काॅलेज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


हाईस्कूल में 244 और इंटरमीडिएट में 431 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी, केंद्र व्यवस्थापक, अध्यापकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अतिरिक्त बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की अनावश्यक भीड़ प्रतिबंधित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य परीक्षा की तरह ही परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्रों के रखरखाव की व्यवस्था निर्धारित स्ट्रॉग रूम के डबल लॉकयुक्त आलमारी में की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से स्ट्रांग रूम की 24 घंटे निगरानी होगी। परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed