फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   66 bighas of land in the city is free from encroachment, Municipal Corporation Board appointed

Varanasi News: शहर में 66 बीघे जमीन कब्जामुक्त, लगाया नगर निगम का बोर्ड

Sat, 19 Oct 2024 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
66 bighas of land in the city is free from encroachment, Municipal Corporation Board appointed
शहर में 66 बीघे जमीन कब्जामुक्त, लगाया नगर निगम का बोर्ड
विज्ञापन

जमीन की अनुमानित मूल्य 72 करोड़ रुपये आंकी गई
माई सिटी रिपेार्टर
वाराणसी। नगर निगम ने शुक्रवार को तीन स्थानों पर कुल 66 बीघे सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया। इस पर नगर निगम का बोर्ड लगाया। इसकी अनुमानित मूल्य 72 करोड़ रुपये आंकी गई है।

डोमरी में जमीन सरकारी अभिलेखों में रेता के नाम से दर्ज था। इस पर कुछ लोगों की ओर से भूमि खनन का कार्य किया जा रहा था। पिछले दिनों मेयर अशोक कुमार तिवारी व नगर आयुक्त ने स्थलीय निरीक्षण किया था। उन्होंने निर्देश दिया था कि तत्काल इस इस भूमि की पैमाइश कराकर बैरिकेडिंग कराई जाए। शुक्रवार को अपर नगर आयुक्त सविता यादव के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं प्रर्वतन दल की टीम ने 26 बीघा भूमि जो बाजार दर के अनुसार अनुमानित लागत 60 करोड़ की है। इस पर बैरिकेडिंग कराकर कब्जे में ले लिया। इस पर वाराणसी नगर निगम का बोर्ड लगाया गया। इसके अलावा नगर निगम ने ग्राम पिसौर में 10 बिस्वा भूमि की बैरिकेडिंग कराई। इसका मूल्य लगभग 3 करोड़ की है। सुसुवाही में 30 बिस्वा सरकारी भूमि जो अवैध कब्जे में थी। इसे मुक्त कराकर बैरिकेडिंग कराई। इसका बाजार दर के अनुसार अनुमानित मूल्य 9 करोड़ है। नगर निगम की राजस्व विभाग की टीम की ओर से नव विस्तारित क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर किए गए कब्जे को मुक्त कराने का अभियान चलाया जा रहा है। जो लगातार चलता रहेगा। यह कार्रवाई नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article