फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ट्रेनों की समयबद्धता सुधरी, आगे और बेहतर होगी

ट्रेनों की समयबद्धता सुधरी, आगे और बेहतर होगी

Wed, 06 Jun 2018 02:32 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों की समयबद्धता सुधरी, आगे और बेहतर होगी
वाराणसी। ट्रेनों की समयबद्धता पहले से बेहतर हुई है। पहले इसका प्रतिशत 45 था अब 55 प्रतिशत हो गया है। यह जानकारी उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश चौबे ने मंगलवार को कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के दौरान दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 300 करोड़ रुपये से उत्तर रेलवे जोन में यात्री सुविधाओं का विकास करने का लक्ष्य रखा गया है। वाराणसी में राइट्स 96 करोड़ रुपये का कार्य करा रहा है जो दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सेटेलाइट स्टेशनों से ट्रेनों के परिचालन के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्टेशनों के विकास के बाद ही परिचालन की योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्याें का निरीक्षण भी किया। भारतीय रेल पर संचालित स्वच्छता अभियान के अंतर्गत वाराणसी छावनी स्टेशन पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक ने स्वच्छता शपथ दिलाई। लखनऊ मंडल के स्काउट एवं गाइड टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का प्रचार प्रसार किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के तहत स्टेशन परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने सफाई कर्मियों व टिकट चेकिंग कर्मियों के साथ संवाद स्थापित किया। साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी भेंट की। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक मणि आनंद, मंडल रेल प्रबंधक सतीश कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक रवि प्रकाश चतुर्वेदी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जगतोश शुक्ला सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed