{"_id":"5b1196524f1c1b9b6e8b5b9b","slug":"61527879250-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से परेशान हो रहीं कॉलेज की छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से परेशान हो रहीं कॉलेज की छात्राएं
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर में जाम वाले स्थान के रूप में बदनाम बाल निकेतन स्थित रेलवे क्रासिंग पर प्रतिदिन जाम लगने से हर वर्ग की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। रेलवे क्रासिंग के बालनिकेतन की ओर शिक्षण संस्थान के साथ विभिन्न कोचिंग संस्थान होने के चलते क्रासिंग के दूसरी ओर रहने वाले स्कूली छात्राओं के साथ कॉलेज छात्राएं परेशान है। इन्हें रोज जाम की समस्या से दो चार होना पड़ रहा। छात्राओं ने भी क्रासिंग पर आरओबी बनाए जाने की हिमायत की है। कहा जल्द से जल्द इस कार्य को शुरू करा देना चाहिए।
बालनिकेतन रेलवे क्रासिंग नगर को दो भागों में विभाजित करती है। जिसमें पहला भाग रेलवे क्रासिंग के इस पार है। तो दूसरा भाग उस पर। एक भाग में जहां सिंधी कालोनी, सदर बाजार, चौक, गोला बाजार सहित तमाम बाजार है। तो वहीं इस ओर डीसीएसके कॉलेज, सोनी धापा कॉलेज सहित विभिन्न कॉलेज संस्थान और कोचिंग संस्थान है। इसके चलते रोजाना बड़ी संख्या में दूसरी ओर की स्कूली, कॉलेज की छात्राओं का आना जाना लगा रहता है। ट्रेनों के गुजरने पर कई बार रेलवे फाटक बंद होने वहां से गुजरने वाले लोग जाम में फंसकर परेशान हो रहे है।
डीसीएसके में पढ़ने वाली एमए के छात्रा लुबना खान ने कहा कि रेलवे क्रासिंग पर जाम लगने से समय की बर्बादी हो रही है। बीएस की छात्रा जरका खान ने कहा कि वो जाम से फंसने के लिए सयम से पहले घर से निकलती है लेकिन फिर भी फाटक बंद होने से जाम में फंस जाती है। बीए की छात्रा आकांक्षा और दिव्यका वर्मा ने कहा कि जाम की समस्या के निस्तारण को लेकर आरओबी बनाया जाना बेहद जरूरी है। शीघ्र ही इस पर पहल हो जिससे वर्तमान में हो रही समस्याओं से लोगों को निजात मिल सके।