{"_id":"5adce3b64f1c1b82028b5df0","slug":"61524425654-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुझा घर का चिराग, सदमे में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुझा घर का चिराग, सदमे में परिवार
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
सुरियावां। दानूपुर पश्चिमपट्टी में रविवार को दोपहर हुई घटना ने घर का चिराग बुझा दिया। दो बहनों में इकलौते भाई धोनी उर्फ अनुज बिंद की मौत से परिवार पर मानो पहाड़ टूट पड़ा है। तीन बच्चों के बाद नसबंदी करा चुकी अनुज की मां अब बेटे की चाह भी पूरी नहीं कर सकेगी।
रविवार को दोपहर नौसिखिया ट्रैक्टर चालक की मामूली चूक एक परिवार के लिए आफत बन गई। कम उम्र के चालक आनंद के हाथ में ट्रैक्टर की चाभी थमाने वाले परिवार के लोग भी अपने आपको को घटना के बाद कोस रहे हैं। रविवार को घर में नई दुल्हन आने से सभी लोग खुशी से झूम रहे थे लेकिन अचानक घटना से परिवार में मातम सा छा गया। बताया जाता है कि दो बहनों में अनुज इकलौता भाई थी। तीन बच्चों के बाद उसकी मां ने अपनी नसंबदी करा लिया था। इससे भविष्य में वह बेटे की चाह भी पूरी नहीं कर सकेगी। पति-पत्नी इन्हीं बातों को कहकर करूण रूद्रन करते रहे। मौके पर पहुंचने वाले लोगों की आंखे भी नम हो जा रही थी।