फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पालिटेक्निक में दाखिले के लिए दिखा उत्साह

पालिटेक्निक में दाखिले के लिए दिखा उत्साह

Mon, 23 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
पालिटेक्निक में दाखिले के लिए दिखा उत्साह
ज्ञानपुर। संयुक्त पालिटेक्निक प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले के 14 केंद्रो पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गई। पहली पाली में 11 तो दूसरी पाली में तीन केंद्रों पर परीक्षा हुई। दो पालियों में पंजीकृत 6445 अभ्यर्थियों में 456 अनुपस्थित रहे। निगरानी के लिए बने पर्यवेक्षक और जोनल मजिस्ट्रेट केंद्रो का अवलोकन करते रहे।
विज्ञापन

रविवार को परीक्षा के मद्देनजर सुबह आठ बजे से ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों की आवाजाही शुरू हो गई। सुबह नौ बजे तक केंद्रो पर गहमागहमी का माहौल हो गया। सुबह की पाली में नौ बजे से 11 केंद्रों और दूसरी पाली में ढाई बजे से तीन केंद्रों पर परीक्षा हुई। पहली पाली में 5100 जबकि दूसरी पाली में 1345 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 456 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के जिला संयोजक एवं प्रधानाचार्य राजकीय पालिटेक्निक मुकेश आनंद ने कहा कि दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। प्रत्येक सेंटर पर विभाग की ओर से एक-एक अधिकारी लगाए गए थे साथ ही प्रशासन की ओर से एक-एक पर्यवेक्षक तैनात रहे। दो जोन की जिम्मेदारी जोनल इंचार्ज सत्य प्रकाश श्रीवास्तव और अजय कुमार सिंह को दी गई थी। जोनल मजिस्ट्रेट एएसडीएम अमृता सिंह संग वह खुद दोनों पालियों की परीक्षा में कई केंद्रो पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed