{"_id":"5a74ce294f1c1b8e238b64c8","slug":"61517604393-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगी दो दिवसीय कान्क्लेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगी दो दिवसीय कान्क्लेव
Updated Sat, 03 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। फेडरेशन आफ आब्स्टेटरिक एवं गायनोकोलाजिकल सोसाइटी आफ इंडिया (फागसी) व वाराणसी आब्स्टेटरिक एवं गायनोकोलाजिकल सोसायटी के तत्वावधान में दो दिवसीय कान्क्लेव का आयोजन तीन से चार फरवरी तक होटल एचएचआई में किया जा रहा है। कान्क्लेव के मुख्य वक्ता फागसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जयदीप मल्होत्रा होंगे। यह जानकारी बीएचयू की महिला व प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डा. अनुराधा खन्ना ने शुक्रवार को साह हास्पिटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।
इस दौरान डा. विभा मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूर्वांचल के चिकित्सकों को स्त्री एवं प्रसूति रोग की नवीन तकनीकों की जानकारी प्रदान करना है। फागसी का मूल उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और सशक्तिकरण की ओर सभी का ध्यान आकृष्ट कराना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में वाराणसी और पूर्वांचल सहित लगभग तीन सौ चिकित्सक भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर वाराणसी आब्स्टेटरिक एवं गायनोकॉलोजिस्ट सोसाइटी की अध्यक्ष डा. अर्चना साह ने बताया कि चार फरवरी को अस्सी घाट पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान डा. नीलम ओहरी, डा. रितु खन्ना, डा. संगीता राय, डा. रूचि पाठक आदि मौजूद थीं।