फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ककराही ने गोपीगंज को आठ विकेट से दी मात

ककराही ने गोपीगंज को आठ विकेट से दी मात

Wed, 17 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
ककराही ने गोपीगंज को आठ विकेट से दी मात
लालानगर। गोपीगंज नगर के ककराही मैदान में मां विंध्यवासिनी स्पोर्टिंग क्लब ककराही माधोरामपुर की ओर से मंगलवार को गोपीगंज चैंपियंस ट्रॉफी कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच सनी स्पोर्टिंग क्लब गोपीगंज और यदुवंशी नगर स्पोर्टिंग क्लब ककराही के बीच खेला गया। ककराही की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। गोपीगंज की टीम ने निर्धारित ओवरों में 99 रन बनाया।
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी ककराही की टीम ने दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। गोपीगंज को आठ विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि औराई ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्रा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्ञानपुर दिनेश सिंह ने किया। 17 जनवरी को तिलंगा और ज्ञानपुर, गुदरीपुर और मिर्जापुर रोड टीम के बीच मैच खेला जाएगा। इस मौके पर सचिन पाठक, विनोद त्रिपाठी, सूर्यप्रकाश पाठक एडवोकेट, अतुल पाठक, अमित पाठक, प्रियेश पाठक, मनोज पाठक, अविनाश पाठक, अवनीश पाठक, जितेंद्र पांडेय, शैलेंद्र पाठक, अखिलेश सिंह, संतोष सिंह, शेर बहादुर सिंह समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed