{"_id":"5a2853b84f1c1ba7678bff9d","slug":"61512592312-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी विक्षोभ से मौसम का मिजाज बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी विक्षोभ से मौसम का मिजाज बदला
Updated Thu, 07 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आ रही गर्म हवाओं से मौसम में अचानक बदलाव हो गया है। इसकी वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो गई। बुधवार को दिन में गलन और ठंड काफी कम रही। आसमान में छिटपुट बादल छाए रहे। अगले एक से दो दिन तक इसी तरह मौसम रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। अधिकतम 1.6 और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियम उछाल रहा। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि ओखी तूफान का असर पूर्वांचल में नहीं है। बल्कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते वार्म फ्रंट वाराणसी सहित आसपास के जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार या शनिवार से मौसम में फिर बदलाव होगा। बादल छंटने के साथ ठंड और गलन तेज होगी।