{"_id":"5a0a01594f1c1bc9678bb739","slug":"61510605145-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकला में निष्ठा, सामान्य ज्ञान में अवंतिका अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकला में निष्ठा, सामान्य ज्ञान में अवंतिका अव्वल
Updated Tue, 14 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो..
चित्रकला में निष्ठा, सामान्य ज्ञान में अवंतिका अव्वल
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के डॉ. विभूति नारायण सिंह परिसर गंगापुर में सोमवार को डॉ. विभूति नारायण सिंह स्मृति चित्रकला एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार निष्ठा चौहान को दिया गया। वहीं द्वितीय पुरस्कार नेहा विश्वकर्मा और तृतीय पुरस्कार पुष्पा मौर्या को मिला। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अवंतिका यादव ने बाजी मारी। वहीं दूसरे स्थान पर आशीष कुमार और तीसरे स्थान कल्याणी प्रजापति रहीं। गंगापुर परिसर के निदेशक व काशी विद्यापीठ के कुलानुशासक प्रो. शंभुनाथ उपाध्याय ने विजेताओं को पुरस्कार से नवाजा। अतिथि के तौर पर विश्वविद्यालय के नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल दुबे और महामंत्री अनिल यादव मौजूद रहे। यहां छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। संयोजन शुभम केशरी का रहा। बता दें कि दोनों प्रतियोगिताएं बीते 14 अक्तूबर को हुई थीं।