फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सपा, बसपा, कांग्रेस फ्यूज ट्रांसफार्मर : सुरेश खन्ना

सपा, बसपा, कांग्रेस फ्यूज ट्रांसफार्मर : सुरेश खन्ना

Sun, 12 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
सपा, बसपा, कांग्रेस फ्यूज ट्रांसफार्मर : सुरेश खन्ना
राजातालाब। प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस एक फ्यूज ट्रांसफार्मर हैं। उनसे जुड़ेंगे तो न बिजली मिलेगी न पानी। भाजपा चालू ट्रांसफार्मर है, इससे जुड़ेंगे तो सब कुछ मिलेगा।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री गंगापुर नगर पंचायत में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हरेराम गुप्ता और सदस्य पद के प्रत्याशियों के समर्थन में यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट प्रयास की अपील की। कहा कि जनता को पीएम मोदी और सीएम योगी पर पूरा विश्वास है। उन्होंने जो कहा वो करके दिखाया है। गंगापुर को नंबर वन टाउन एरिया बनाने का वादा भी किया। विशिष्ट अतिथि रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह रहे। अध्यक्षता और धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, संचालन प्रह्लाद गुप्ता ने किया। जयनाथ मिश्र, ज्ञानेश जोशी, सुरेश सिंह, राजेश राजभर, घनश्याम जैन, बिहारीलाल सेठ, पारसनाथ केसरी, अशोक मौर्य, रविंद्र पाल आदि मौजूद रहे। सम्मेलन के बाद मंत्री ने चुनाव संचालन समिति के हर सदस्य से अलग-अलग बातचीत कर फीडबैक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed