{"_id":"5994b67b4f1c1b142a8b4837","slug":"61502918267-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोटीकटवा के बाद अब कीड़े की अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोटीकटवा के बाद अब कीड़े की अफवाह
Updated Thu, 17 Aug 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महिलाओं की चोटी कटने संबंधी अफवाहें कम नहीं हो रहीं। बुधवार को सारनाथ थाना के हृदयपुर में पुलिया के पास दोस्तोें के साथ मौजूद गोविंद ने सिर पर रेंग रहे कीड़े को नीचे गिराया तो उसके कुछ बाल भी जमीन पर गिर गए। सौ नंबर पर सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने कीड़े को कब्जे में लेकर क्षेत्र के चौराहों पर आमजन को दिखाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया। पुलिस ने कहा कि चोटी कटने की बातें महज अफवाह है। सिर पर बैठकर कीड़ा बाल काटता है। जांच के लिए कीड़े को प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। वहीं, जिले भर में चोटी कटने के 15 मामले सामने आए।
इसी तरह, सुबह मंडुवाडीह के चांदपुर में गोपाल पटेल की पत्नी सुमावती देवी के बाल के इर्द-गिर्द एक कीड़ा घूमता मिला, जिसे उन्होंने मार दिया। कीड़े को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं, लोहता थाना के छितौनी गांव की राजभर बस्ती में लोगों ने चोटी काटने वाले एक यंत्र के मिलने का दाव किया। यंत्र में दो बैटरी, एक कटर, पंखा और लाल रंग का इंडिकेटर लगा था। पुलिस ने यंत्र को कब्जे में लेकर बताया कि यह किसी खराब खिलौने का हिस्सा है और कुछ नहीं।
उधर, चोलापुर थाना के परसौड़ी गांव की सुषमा मौर्य, महमूदर की मुन्नी राजभर, बेला की मालती, ताड़ी की नीतू राजभर, भोहर की चंचल मिश्रा, डिहवा की कुना देवी, बसाव की रेखा दूबे, रोहनिया थाना के ढढोरपुर खेमईपुर में भगमानी देवी, अखरी की सुमन देवी, मिर्जामुराद थाना के अमिनी गांव की नीलम देवी, कल्लीपुर की शीशा देवी, भुवालपुर की उर्मिला देवी, रामनगर थाना के शास्त्री चौक की कल्पना श्रीवास्तव, बड़ागांव थाना के औसानपुर गांव की सुनीता और लंका थाना के चितईपुर में संजू पटेल चोटी कटने के कारण बेहोश हो गई। सभी महिलाओं को उनके परिवारीजनों ने नजदीक के अस्पताल ले जाकर डॉक्टर को दिखाया।