{"_id":"596a7fba4f1c1b0b7d8b4951","slug":"61500151738-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टैंड में एक हफ्ते से ज्यादा समय से खड़े वाहनों की सूची मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टैंड में एक हफ्ते से ज्यादा समय से खड़े वाहनों की सूची मांगी
Updated Sun, 16 Jul 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अमरनाथ जा रहे श्रद्धालुओं पर आतंकी हमले और विधानसभा में खतरनाक रसायन मिलने की घटना के बाद घोषित हाई अलर्ट के मद्देनजर शनिवार को कैंट रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन और रोडवेज के वाहन स्टैंड में एक अरसे से खड़े वाहनों को देख एसपी सिटी रोडवेज चौकी प्रभारी पर भड़क उठे। उन्होंने शहर के सभी चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि अपने इलाके के वाहन स्टैंड खंगालें और वहां एक हफ्ते से ज्यादा समय से खड़े वाहनों की सूची बनाकर सौंपें।
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह सोमवार की दोपहर ढाई बजे के लगभग सीओ चेतगंज, एसओ चेतगंज, एटीएस के 20 कमांडो, बम निरोधक दस्ते, एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट और पीएसी के जवानों के साथ कैंट बस अड्डे पर पहुंचे। जीआरपी और आरपीएफ के जवानोें को भी साथ लिया और कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, विश्रामालय की तलाशी ली गई।
एसपी सिटी ने बताया कि सावन मेले की गंभीरता को देखते हुए 12 बाइक पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की टीम रात भर सभी संवेदनशील स्थानों की टोह लेती है। थानेदार, हल्का प्रभारी, बीट आरक्षी और स्थानीय अभिसूचना इकाई सक्रिय हैं।