फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   5226 candidates took the race

5226 अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़

Tue, 02 Feb 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 02 Feb 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
5226 candidates took the race
 सेना भर्ती के पहले दिन सोमवार को युवाओं ने खूब उत्साह दिखाया। छावनी के रणबांकुरे स्टेडियम में हो रही भर्ती के पहले दिन गोरखपुर जिले के 5226 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। टोकन बांटने के बाद सुबह सात बजे से दौड़ शुरू हुई। अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से दोपहर करीब डेढ़ बजे तक दौड़ चलती रही। 449 अभ्यर्थी दौड़ में सफल रहे। अगले चरण में उनकी शारीरिक परीक्षा होगी।
विज्ञापन


गोरखपुर जिले के बांसगांव, कंपियरगंज, गोला और गोरखपुर शहर के  कुल 6882 अभ्यर्थियों ने सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से कुछ आए ही नहीं तो कुछ को ऊंचाई कम होने की वजह से दौड़ से पहले ही बाहर कर दिया गया। सोमवार की भोर में उन्हें टोकन दिया जाने लगा।
विज्ञापन


कुल 5226 युवकों को टोकन दिया गया। कोहरा होने की वजह से दौड़ सुबह पांच बजे के बजाए सात बजे से शुरू कराई गई। एक बार में ढाई सौ से तीन सौ अभ्यर्थियों को दौड़ाया जा रहा था। सभी को चार सौ मीटर मैदान के चार चक्कर लगाने थे। दोपहर एक बजे तक चली दौड़ में 449 अभ्यर्थी सफल रहे। भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थी रविवार की दोपहर से ही वाराणसी पहुंचने लगे थे। छावनी क्षेत्र में आसमान के नीचे उन्होंने रात बिताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed