{"_id":"5cb0f50fbdec22145c46f4bc","slug":"51555100943-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"49 लाख की शराब बरामद, दो ट्रक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
49 लाख की शराब बरामद, दो ट्रक सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी/रामनगर। लंका और रामनगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग कार्रवाई में तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 24336 शीशी और 5100 बोतल शराब बरामद किया। बरामद शराब के साथ दोनों थानों की पुलिस ने दो ट्रक सीज किया और दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस द्वारा बरामद की गई शराब की कीमत 49 लाख रुपये बताई गई है। डीजीपी ओपी सिंह ने लंका और रामनगर थाने की पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को शुक्रवार को प्रदेश में तीसरा स्थान दिया।
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी डाफी में चौकी प्रभारी रमना शैलेंद्र प्रताप सिंह, सूरज कुमार, अतुल सिंह, मुकेश चौहान के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मोहनसराय की ओर से आ रहे ट्रक की तलाशी ली गई तो 24336 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। शराब के साथ बिहार के रोहतास के अनिल यादव और धीरेंद्र कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया।
वहीं, इंस्पेक्टर रामनगर अनूप कुमार शुक्ल और एसआई विनय कुमार दुबे नेशनल हाईवे पर भीटी में चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान डाफी की ओर से आ रहे ट्रक को रुकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार तेज कर दी। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर आरोपी हाईवे के किनारे ट्रक खड़ा कर भाग निकले। ट्रक से 5100 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने बताया कि वो शराब की अवैध खेप प्रयागराज के हंडिया से लेकर बिहार के बक्सर जा रहे थे।