{"_id":"5c4a21babdec224df422d178","slug":"51548362170-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग कर भाग रहे डी-20 गैंग के बदमाश सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग कर भाग रहे डी-20 गैंग के बदमाश सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवपुर। रिंग रोड के पास दांदूपुर गांव में गुरुवार रात क्राइम ब्रांच की टीम से हुई मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी शाहरुख और डी-20 गैंग का बदमाश अमन सोनी गिरफ्तार कर लिया गया। दाएं पैर में गोली लगने से घायल शाहरुख को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से .32 बोर की दो देसी पिस्टल, छह कारतूस, आठ खोखा और एक अपाचे बाइक बरामद की गई है।
दोनों पर हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, रंगदारी मांगने सहित अन्य आरोपों में 16 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, रिंग रोड के किनारे अचानक शुरू हुई फायरिंग से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया था। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि शाम के समय वाहन चेकिंग शुरू कराई गई थी। ऐढ़े स्थित टेंट सिटी की ओर से आ रहे क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह ने दांदूपुर में शिवपुर एसओ नागेश सिंह को देखा तो रुक गए। इसी दौरान तेज रफ्तार से आए अपाचे बाइक सवार दो युवकों को शिवपुर एसओ ने रुकने का इशारा किया तो एक ने फायरिंग कर दी और फिर हरहुआ की ओर भागे। क्राइम ब्रांच प्रभारी और एसओ शिवपुर ने पीछा किया तो बाइक फिसलने के कारण दोनों गिर पड़े। पुलिस को नजदीक आते देख दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में चौक थाना के छत्तातले निवासी शाहरुख के पैर में गोली लगी। नीलकंठ सरस्वती फाटक का रहने वाला अमन सोनी भी पकड़ा गया।
मुठभेड़ में घायल हुए शाहरुख के खिलाफ 22 जनवरी को रंगदारी मांगने और मुकदमे में सुलह के लिए धमकाने के आरोप में हड़हा निवासी व्यापारी सुनील कुमार निगम ने चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि शाहरुख की गैंग का सरगना जिला जेल में निरुद्ध सलमान मलिक उर्फ अन्ना है। सलमान के भाई और 50 हजार के इनामी रहे अमन ने बीतों दिनों अदालत में समर्पण कर दिया था। यह गिरोह दालमंडी और चौक क्षेत्र के व्यापारियों से रंगदारी वसूलने के लिए कुख्यात है। वहीं, डी-20 गैंग का सरगना चौक थाना के सेवा सदन का फैजान है जो जेल में निरुद्ध है। एसपी क्राइम ने बताया कि डी-20 गिरोह सराफा कारोबारियों से लूटपाट और डकैती के लिए कुख्यात है। मौजूदा समय में इस गिरोह के सात बदमाश जमानत पर छूट कर जेल से बाहर हैं।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार करने वाले क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह, एसओ शिवपुर नागेश सिंह, एसआई प्रदीप यादव, सुमंत सिंह, पुनदेव सिंह, रामभवन यादव, घनश्याम वर्मा, सुरेंद्र मौर्या, कुलदीप सिंह, चंद्रसेन सिंह, रामबाबू, रमेश तिवारी और सुनील राय को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही आईजी रेंज और एडीजी जोन सेे पुरस्कृत करने के लिए अनुशंसा की जाएगी।