{"_id":"5c4a21b6bdec227389634a3f","slug":"51548362166-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली व्यवस्था चरमराई पानी संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली व्यवस्था चरमराई पानी संकट गहराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर की बिजली व्यवस्था इन दिनों चरमरा गई है। गुरुवार को बिजली आपूर्ति नहीं होने से भारद्वाजी टोला राजघाट के लोगों को पानी भी नहीं मिल सका। यहां पर एक फेस की आपूर्ति ठप हो गई थी। इसके चलते ट्यूबवेल नहीं चल सका। क्षेत्रीय जनता ने जलकल और बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ। तकरीबन तीन सौ घरों में जलापूर्ति नहीं होने से जनता को परेशानी झेलनी पड़ी। आस पास के हैंडपंपों से पानी लाना पड़ा।
दोपहर में बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर में आई खराबी को ठीक किया, लेकिन इसके बाद भी शाम को ट्यूबवेल चालू नहीं होने से पानी के लिए भटकना पड़ा। इसके अलावा सेंट्रल जेल रोड पर सिकरौल में ट्रांसफार्मर जलने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। शिकायत के बाद ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति सामान्य की गई। लंका, महमूरगंज, मंडुवाडीह, लोहता, ककरमत्ता, लेढ़पुर सारनाथ, कचहरी आदि इलाकों में बिजली की आवाजाही सुबह से रात तक लगी रही। कहीं फाल्ट दुरुस्त करने तो कहीं शटडाउन के नाम पर कटौती की गई।
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए आनन फानन में हेरिटेज पोल लगाकर बिजली चालू किया गया। इस दौरान मानकों का ध्यान नहीं रखा गया। जहां तहां बिजली के खुले तार खतरा बने हैं। गुरुवार को पुरातात्विक खंडहर परिसर गेट पर लगे पोल में करंट उतर गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने विभाग को सूचना देकर आपूर्ति कटवाई। इसके बाद विभाग ने खुले तार को टेप से जोड़कर व्यवस्था दुरुस्त की गई।
विज्ञापन
सड़क चौड़ीकरण के चलते लाइन शिफ्टिंग का काम चल रहा है। डाफी उपकेंद्र से आपूर्ति सुबह 11:30 से शाम 5 बजे तक ठप रहेगी। 5:30 घंटे कटौती की जाएगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता अजीत कुमार ने दी।