{"_id":"5c0d7b32bdec22414b47ce8c","slug":"51544387378-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किलोमीटर के सफर में बीता एक पहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो किलोमीटर के सफर में बीता एक पहर
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सीटीईटी की परीक्षा के चलते रविवार को शहर पहुंचे करीब दस हजार अतिरिक्त वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमारा गई। समूचा शहर जाम से कराहता नजर आया। हर प्रमुख मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें दिखीं। हालत यह रही कि दो किलोमीटर दूरी तय करने में ही एक पहर बीत गया। अंधरापुल से सिगरा तक जाने में ही दो घंटे लग गए। जाम में फंसे स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी व्यवस्था को कोसते नजर आए।
रविवार को करीब डेढ़ लाख युवा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के लिए वाराणसी पहुंचे। परीक्षार्र्थियों के 10 हजार से ज्यादा वाहन भी काशी पहुंचे, जिससे पहले से जाम से जूझ रहे शहर की यातायात व्यवस्था और खराब हो गई। दोपहर 12 बजे और शाम पांच बजे सभी सड़कें वाहनों से भर गईं। लोग जहां-तहां खड़े रह गए। दो पहिया, चार पहिया वाहन तो दूर पैदल चल रहे लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नदेसर-अंधरा पुल-सिगरा मार्ग पर कुछ देर के लिए वाहनों के पहिए थम गए। अंधरा पुल से सिगरा तक जाने में दो घंटे तक का वक्त लगा। चांदपुर चौराहे पर चारों तरफ एक-एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी रही। रोडवेज-चौकाघाट मार्ग, सिगरा-रथयात्रा मार्ग, बीएचयू-लंका मार्ग, मलदहिया-लहुराबीर, गोदौलिया-चौक, लक्सा, नई सड़क सहित सभी मार्ग जाम रहे। काशी को क्योटो की तरह बनने का सपना देख रहे जिला प्रशासन को हर कोई कोसता रहा।