{"_id":"5b16e0f44f1c1ba06e8b6951","slug":"51528226036-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी में 10 के खिलाफ तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी में 10 के खिलाफ तहरीर
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। विद्युत विभाग की टीम ने मंगलवार को बकाया बिल वसूली और बिजली चोरी रोकने के अभियान चलाया। इस दौरान डेढ़ दर्जन बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए तो बिजली चोरी के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई। हालांकि इस दौरान टीम को बाजार सलाबत खां मोहल्ले में विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि सब चोर नहीं हैं। रमजान में इस तरह से अभियान से बाकी उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।
विद्युत विभाग की टीम ने सताबत खां बाजार और नूरखांपुर में जांच की। इस दौरान डेढ़ दर्जन बकाएदार बिल नहीं जमा कर सके, जिसके कारण उनके कनेक्शन काटे दिए गए। वहीं, 10 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी की तहरीर कोतवाली में दी गई। पांच उपभोक्ताओं के कनेक्शन का लोड बढ़ाया गया तो तीन के घरेलू कनेक्शन को व्यावसायिक में बदला गया। टाउन एसडीओ गोविंद प्रसाद ने कहा कि जिन इलाकों में बिजली चोरी पकड़ी जाएगी, वहां के लाइनमैन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। टीम में अवर अभियंता धर्मेंद्र गुप्ता, विनोद यादव, लवकेश यादव, लक्ष्मी यादव, पवन कुमार आदि शामिल थे।