फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   66 शिकायतों में महज सात का निस्तारण

66 शिकायतों में महज सात का निस्तारण

Sun, 04 Feb 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
66 शिकायतों में महज सात का निस्तारण
ज्ञानपुर। जिले के सभी नौ थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 66 शिकायतें आईं, जिनमें महज सात का मौके पर निस्तारण किया जा सका। राजस्व विभाग से जुड़े सबसे अधिक 52 मामले आए।
विज्ञापन

ज्ञानपुर कोतवाली में पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल और सीओ ज्ञानपुर रामकरन की देखरेख में समाधान दिवस संपन्न हुआ। यहां राजस्व विभाग के तीन प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से एक मामले का भी निस्तारण नहीं हो सका। एसपी ने सभी को निर्देश दिया कि शासन की मंशानुसार पुलिस जनता से संवाद कर शिकायतें निस्तारित करे। गोपीगंज थाने में आठ प्रार्थना पत्रों में एक, औराई में 15 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से केवल में एक मामले का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी तरह सुरियावां में छह में एक और दुर्गागंज थाने में चार प्रार्थना पत्रों में मौके पर सभी का निस्तारण कर दिया गया। इसी तरह कोइरौना थाने में आए आठ, भदोही कोतवाली में नौ, चौरी में सात, ऊंज में छह प्रार्थना पत्र आए। इनमें से एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। पूर्व की तरह समाधान दिवस में सर्वाधिक 52 शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी प्राप्त हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed