{"_id":"5a5128b14f1c1b1c198b540b","slug":"51515268273-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्य देखने 10 को आएंगे प्रमुख सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्य देखने 10 को आएंगे प्रमुख सचिव
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। प्रमुख सचिव सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग और जिले के नोडल अफसर अनिल कुमार 10 जनवरी को जिले में आएंगे। वह कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा संग गांव में चौपाल लगाकर आम जन की समस्याएं सुनेंगे। दो दिवसीय जनपद आगमन में वह दो बड़ी परियोजनाओं का अवलोकन भी करेंगे।
10 जनवरी को सुबह 10 बजे वह राही पर्यटन आवास गोपीगंज आएंगे। सुबह साढ़े 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यक्रमों, निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे। दोपहर एक बजे 50 लाख से अधिक की लागत से बन रही दो परियोजनाओं का निरीक्षण एवं सत्यापन करेंगे। जिसमें राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल वीरमपुर प्रमुख है। दोपहर तीन बजे डीघ के तुलसीपट्टी गांव का निरीक्षण तुलसीपट्टी का निरीक्षण एवं ग्राम सभा की खुली बैठक में हिस्सा लेंगे। 11 जनवरी को सुबह नौ बजे सीएचसी औराई, 11 बजे औराई थाना और दोपहर एक बजे तहसील औराई का निरीक्षण करेंगे। दोपहर तीन बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण करेंगे।