{"_id":"5a25b1b54f1c1b71548c1187","slug":"51512419765-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख पैकेट सिगरेट जब्त, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ लाख पैकेट सिगरेट जब्त, तीन गिरफ्तार
Updated Tue, 05 Dec 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। एनएच-दो पर रामनगर में पुलिस ने बिहार से दो पिकअप में लाद कर लाई जा रही एक लाख इक्यावन हजार दो सौ पैकेट अवैध सिगरेट रविवार की रात जब्त की है। सिगरेट ले जा रहे बिहार के कैमूर के चैनपुर क्षेत्र के राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र नोनिया और सरफराज उर्फ मजनू अंसारी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया। बरामद अवैध सिगरेट के बारे में वाणिज्य कर के असिस्टेंट कमिश्नर को भी जानकारी दी गई है।
थानाध्यक्ष रामनगर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर घेरेबंदी कर दोनों पिकअप को रोका गया तो उससे भभुआ क्षेत्र में निर्मित माय टेन, इलेवन-टेन और हिटलर ब्लैक सिगरेट के पैकेट बरामद हुए। इस ब्रांड की सिगरेट पहली बार जानकारी में आई और दोनों पिकअप में मौजूद तीन लोग कोई सटीक जानकारी न देने के साथ ही कोई कागज भी नहीं दिखा सके। तीनों ने बताया कि कैंट रेलवे स्टेशन से बरामद सिगरेट बाहर भेजी जाती। इसके साथ ही मिर्जापुर के कछवां और मिर्जामुराद के कछवां बाजार से इसे ग्रामीण क्षेत्रों में बेचा जाता। तीनों ने बताया कि बरामद हुई सिगरेट की कीमत 51 लाख 20 हजार 600 रुपये है। थानाध्यक्ष रामनगर ने बताया कि मामले में वाणिज्य कर विभाग भी अपने स्तर से कार्रवाई करेगा।