{"_id":"59496b694f1c1ba62f8b494d","slug":"51497983849-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की विषयवार सूची जारी, जल्द होगा पीएचडी में दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की विषयवार सूची जारी, जल्द होगा पीएचडी में दाखिला
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शोध में प्रवेश के लिए परेशान अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। प्रवेश परीक्षा परिणाम आने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से विषयवार शिक्षकों की सूची वेबसाइट पर अपलोड करा दी गई है। सूची के आधार पर संबंधित अभ्यर्थियों को शोध प्रस्ताव तैयार कर उसे संबंधित विभाग में जमा करना होगा।
विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों में होने वाले शोध में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी छह साल से इंतजार कर रहे हैं। समय से प्रवेश परीक्षा न हो पाने की वजह से इस तरह की समस्या आ रही है। अब जबकि प्रवेश परीक्षा, परिणाम जारी हो चुके हैं। ऐसे में काशी विद्यापीठ प्रशासन ने प्रवेश संबंधी तैयारियां तेज कर दी है। कुलसचिव ओमप्रकाश ने बताया कि प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने यूजीसी, सीएसआईआर की ओर से संचालित जेआरएफ, नेट, गेट एवं स्लेट या समकक्ष परीक्षा पास की है, वह विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर शिक्षकों की सूची को देख सकते हैं। इसमें दर्ज विशेषीकरण के अनुसार ही शोध प्रस्ताव तैयार कर जमा करना होगा। इसके बाद मूल्यांकन एवं साक्षात्कार कराकर प्रवेश की कार्रवाई की जा सकेगी।