वाराणसी: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, पांडेयपुर चौकी प्रभारी और क्राइम ब्रांच का एक सिपाही घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के चोलापुर थाना अंतर्गत लखनपुरा दानगंज निवासी 50 हजार का इनामी बदमाश मोनू उर्फ मोनी उर्फ अरविंद चौहान रविवार रात ऐढ़े में रिंग रोड पर पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ में पांडेयपुर चौकी इंचार्ज राजकुमार पांडेय और क्राइम ब्रांच के सिपाही विनय सिंह घायल हो गए। मोनू के पास से .32 बोर की पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। वहीं मोनू का एक साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
जुलाई 2015 में मुठभेड़ में मारे गए बदमाश सनी सिंह के गिरोह के शार्प शूटर के तौर पर मोनू चौहान जाना जाता था। मोनू के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में 17 मुकदमे दर्ज थे। रविवार रात पांडेयपुर चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय को सूचना मिली कि मोनू ऐढ़े में रिंग रोड पर मौजूद है। उन्होंने उच्चाधिकारियों और क्राइम ब्रांच को सूचना देते हुए उसका पीछा किया।
चारों तरफ से घेराबंदी देख मोनू ने फायरिंग शुरू कर दी। बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण सीओ क्राइम और क्राइम ब्रांच प्रभारी बाल-बाल बच गए। वहीं, पांडेयपुर चौकी प्रभारी और क्राइम ब्रांच का सिपाही घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में मोनू के सिर और दाएं पैर में गोली लगी। आननफानन उसे मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।