फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   50 thousand people have attended after the inauguration of Rudraksh Convention Center

वाराणसी का रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर: उद्घाटन के बाद 7 माह में 40 प्रोग्राम, स्मार्ट सिटी को मुनाफा 70 लाख

Fri, 25 Feb 2022 02:56 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 25 Feb 2022 02:56 PM IST
सार

काशी में भारत और जापान की संस्कृति का प्रतीक रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर  का शुभारंभ 15 जुलाई 2021 में हुआ था।

विज्ञापन
50 thousand people have attended after the inauguration of Rudraksh Convention Center
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी का रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर बड़े कार्यक्रमों के आयोजन का प्रमुख केंद्र बन गया है। इसके शुभारंभ से लेकर इस साल के जनवरी तक लगभग 50 हजार से अधिक लोग यहां होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा ले चुके है। सात महीनों में हुए 40 कार्यक्रमों में अब तक स्मार्ट सिटी को लगभग 70 लाख का मुनाफा हो चुका है।

विज्ञापन


भारत और जापान की संस्कृति का प्रतीक इस कन्वेंशन सेंटर का शुभारंभ 15 जुलाई 2021 में हुआ था। स्मार्ट सीटी के पीआरओ शाकंभरी सोनथालिया ने बताया कि इसके बाद से यहां अभी तक कुल 40 छोटे, बड़े कार्यक्रम हो चुके हैं। जिसमें विभिन्न योजनाओं व काशी की संस्कृति से जुड़ें कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


कैलाश खेर से लेकर कुमार विश्वास तक की प्रस्तुति
रुद्राक्ष न केवल कार्यक्रम के आयोजन का केंद्र बना हुआ है बल्कि संस्कृतियों के आदान प्रदान का केंद्र भी बन चुका है। यहां पर काशी संगीत घराने के साथ बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने भी अपनी प्रस्तुति दी है। इसमें कुमार विश्वास, मैथिली ठाकुर, हंसराज रघुवंशी, कैलाश खेर जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच घंटे के दो लाख खर्च

इस प्रेक्षागृह में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए पांच घंटे का दो लाख खर्च लिया जाता है। उद्घाटन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आदि यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुके हैं।

रखरखाव में लगे हैं 40 कर्मचारी

50 thousand people have attended after the inauguration of Rudraksh Convention Center
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर - फोटो : अमर उजाला

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में लगे आधुनिक उपकरणों, साफ-सफाई के लिए स्मार्ट सिटी की ओर से 40 कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। जो कार्यक्रमों के दौरान व उसके बाद रखरखाव और देखरेख का काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed