{"_id":"61dddabb653a7b142e761017","slug":"50-thousand-devotees-bowed-down-devotees-are-being-given-darshan-varanasi-news-vns633053869","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार श्रद्धालुओं ने टेका मत्था, भक्तों को दिया जा रहा दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार श्रद्धालुओं ने टेका मत्था, भक्तों को दिया जा रहा दर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण और इसके चलते स्पर्श दर्शन पर रोक ने अब काशी विश्वनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के कदम भी रोक दिए हैं। मंगलवार को करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में मत्था टेका।
मंदिर में कोरोना प्रोटोकाल के तहत दर्शन पूजन कराया जा रहा है। विभिन्न राज्यों से आए बाबा के भक्तों ने तीन द्वारों से मंदिर में प्रवेश दिया गया। प्रात: सात बजे से लेकर दोपहर बाद दो बजे तक बाहर से आए आस्थावानों ने मंदिर में दर्शन पूजन किया। भीड़ प्रबंधन के तहत मंदिर प्रशासन ने फिलहाल वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दिया है। इसके चलते सुगमता से लोगों ने मंदिर में मत्था टेका।
मकर संक्रांति के लिए बनेगी व्यवस्था
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि मकर संक्रांति को पिक डे में रखा गया है। इसके लिए डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। इसमें मंदिर के बाहर तक बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को गोदौलिया और मैदागिन पर रोका जाएगा। 13 जनवरी से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसके लिए प्लान बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था की गई है और इसके तहत सभी प्रवेश द्वार खोले गए हैं। पहले के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है।
- डॉ. सुनील वर्मा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, काशी विश्वनाथ मंदिर