{"_id":"60170e238ebc3e332851c00e","slug":"5-68-511-children-will-drink-two-drops-of-life-by-7-february-city-news-vns572134271","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात फरवरी तक 5,68,511 बच्चे पीएंगे जिंदगी की दो बूंदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात फरवरी तक 5,68,511 बच्चे पीएंगे जिंदगी की दो बूंदें
विज्ञापन
आठ दिन तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान रविवार से शुरू हो गया। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा (डीएम)ने जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने अभियान में लगे सभी स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी सजगता के साथ शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया। जिले में पांच साल तक के 5,68,511 बच्चों को सात फरवरी तक पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि 7 फरवरी तक चलने वाले अभियान के लिए 1265 टीमें गठित की गई हैं। इसमें 730 ग्रामीण इलाकों में जबकि 535 टीमें शहरी इलाकों में सोमवार से डोर टू डोर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। इसके अलावा 36 टीमों द्वारा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, टैक्सी स्टैंड पर परिवार के साथ आने वाले बच्चों को भी पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। 36 मोबाइल टीम भी बनाई गई है, जो ईंट भट्ठा, घुमंतु परिवार के बच्चों को पोलियो की खुराक देगी।
सीएमओ ने बताया कि 345 सुपरवाइजर को पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान एसआईसी डॉ.प्रसन्न कुमार, एडिशनल सीएमओ डॉ.एके मौर्य , डिप्टी सीएमओ डॉ.सुरेश सिंह,डॉक्टर एके पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।