{"_id":"5ba7d4ec867a557ed0491f90","slug":"45-years-old-neighbour-rape-five-years-old-girl-at-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में पांच वर्ष की मासूम के साथ 45 साल के पड़ोसी ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में पांच वर्ष की मासूम के साथ 45 साल के पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के जैतपुरा थाना अंतर्गत एक मुहल्ले में रविवार को पांच वर्ष की बच्ची के साथ दुराचार का मामला सामने आया। प्रकरण को लेकर पड़ोस के 45 वर्षीय उस्मान के खिलाफ जैतपुरा थाने में दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पीड़िता को लेकर जैतपुरा थाने पहुंचे परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को वो घर में अकेली थी। इस दौरान उस्मान आया और उसे बहलाफुसला कर अपने घर ले गया और दुराचार किया। बच्ची अपने घर आई तो परिजनों को आपबीती सुनाई। प्रकरण को लेकर परिजन थाने पहुंचे तो पुलिस ने बच्ची का मेडिकल मुआयना कराकर मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर जैतपुरा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

उधार दिया पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी
अर्दली बाजार क्षेत्र की महाबीर कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव और उसकी पत्नी क्षमा के खिलाफ शनिवार को कैंट थाना में धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई अदालत के आदेश पर अर्दली बाजार निवासी अरविंद कुमार सिंह की तहरीर पर की गई है।
अरविंद के अनुसार धर्मेंद्र ने लगभग तीन साल पहले लोडर खरीदने के लिए तीन लाख रुपये चेक के जरिये उधार लिया था और प्रत्येक माह पांच हजार रुपये देने का वादा किया था। अरविंद का आरोप है कि धर्मेंद्र ने पैसा नहीं लौटाया और अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। कैंट पुलिस ने जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।