{"_id":"5cdf17c3bdec22075d239bfd","slug":"41558124483-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री जोशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सातवें चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार समाप्त होने से एक दिन पहले बृहस्पतिवार रात पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी शहर पहुंचे। तीन दिवसीय दौरे पर आए डॉ. जोशी 19 मई को मतदान के बाद वापस जाएंगे। शुक्रवार सुबह उन्होंने कई करीबियों से मुलाकात की। हालांकि, इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। माना जा रहा है कि जोशी वाराणसी में मतदान करने पहुंचे हैं।
वर्ष 2009 में वाराणसी से सांसद बने डॉ. मुरली मनोहर जोशी को वर्ष 2014 में कानपुर संसदीय सीट से चुनाव मैदान में उतरना पड़ा था। वर्ष 2014 में मतदान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव प्रचार करने के आरोप पर डा. जोशी ने बचाव किया था। इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया गया। शुक्रवार को डॉ. जोशी बीएचयू में डॉ. देवेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचे और कई लोगों से मुलाकात की। शनिवार को भी वे शहर में रहेंगे और रविवार को बीएम कॉन्वेंट जूनियर हाईस्कूल, विंध्यवासिनी नगर पोेलिंग स्टेशन में मतदान के बाद दिल्ली लौटेंगे।