{"_id":"5cd9cee1bdec2207362d1322","slug":"41557778145-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका रोड शो से साधेंगी चुनावी समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका रोड शो से साधेंगी चुनावी समीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रियंका गांधी के रोड शो को मेगा बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। छह घंटे तक चलने वाले सात किलोमीटर लंबे रोड शो में पार्टी के कई कद्दावर नेता भी शामिल होंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के काशी पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
रोड शो की तैयारियों का जायजा लेने काशी पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यवीर सिंह ने बताया कि 15 मई को रोड शो के बाद कांग्रेस महासचिव रात्रि विश्राम भी करेंगी। अंतिम चरण के चुनाव में प्रियंका गांधी के रोड शो से पूर्वांचल के सभी सीटों के समीकरण साधने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रोड शो शाम चार बजे लंका स्थित मालवीय प्रतिमा से शुरू होकर रविदास गेट, अस्सी, भदैनी, शिवाला, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया, बांसफाटक होते हुए विश्वनाथ मंदिर पर समाप्त होगा। इसके बाद प्रियंका गांधी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगी। जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से इसी रूट को अनुमति दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के रूट से प्रियंका के रोड शो का रूट दो किलोमीटर ज्यादा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रियंका के रोड शो से बहुत प्रभाव पड़ेगा और कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार होगा। किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना पटोले, उपाध्यक्ष श्याम पांडेय, सुरेंद्र सोलंकी भी 14 मई को वाराणसी पहुंच रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी रोड शो में शामिल होंगे।