फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   100 साल तक का जलवायु परिवर्तन बताएगा सुपर कंप्यूटर

100 साल तक का जलवायु परिवर्तन बताएगा सुपर कंप्यूटर

Tue, 23 Apr 2019 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
100 साल तक का जलवायु परिवर्तन बताएगा सुपर कंप्यूटर
वाराणसी। मौसम का सही पूर्वानुमान और जलवायु परिवर्तन की सटीक जानकारी अब आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। तीन से चार दिन तक के सटीक मौसम पूर्वानुमान के साथ ही अगले 100 वर्षों तक के जलवायु परिवर्तन की सही जानकारी प्राप्त हो सकेगी। इससे कृषि, उद्योग प्रबंधन, आपदा प्रबंधन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ-साथ कृषि, स्वास्थ्य एवं जल आदि पर छात्र-छात्राओं को शोध में सहायता मिलेगी। बीएचयू के जलवायु परिवर्तन केंद्र में हाई परफार्मेंस कंप्यूटर प्रयोगशाला का सोमवार को उद्घाटन हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्व महानिदेशक डॉ. मंगला राय, वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी देहरादून के पूर्व निदेशक प्रो. अनिल गुप्ता ने पर्यावरण एवं धारणीय अध्ययन केंद्र परिसर में खुले प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। महामना जलवायु परिवर्तन उत्कृष्ट शोध केंद्र के समन्वयक एवं प्रधान अन्वेषक प्रो. आरके मल्ल ने बताया कि सुपर कंप्यूटर की स्पीड 50 टेराफ्लाप्स से अधिक है। बीएचयू पहला ऐसा विश्वविद्यालय है जहां भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जलवायु परिवर्तन केंद्र स्थापित करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. मंगला राय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय नई दिल्ली के प्रमुख जलवायु परिवर्तन कार्यक्रम डॉ. अखिलेश गुप्ता, डॉ. केके सिंह, और प्रो. अनिल गुप्ता आदि ने जलवायु परिवर्तन केंद्र की वेबसाइट का भी विमोचन किया। इस दौरान संस्थान के निदेशक प्रो. एएस रघुवंशी, प्रो. जीएस सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed