{"_id":"5ca3c7e7bdec221423554c25","slug":"41554237415-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईमानदारी से समझौता नहीं किया : डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईमानदारी से समझौता नहीं किया : डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और चंदौली प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने मंगलवार को सुतलबलपुर में अजगरा विधानसभा के बूथ समिति कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा लोकसभा में कार्यों के जरिए अलग पहचान बनाई। विकास के लिए ईमानदारी से समझौता किए बिना ही काम किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह और संचालन चंद्रशेखर सिंह ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, अनिल सिंह, ओंकार केशरी, रामप्रकाश दुबे, उमेश दत्त पाठक, राकेश सिंह अलगू आदि उपस्थित रहे।
मार्कंडेय महादेव का लिया आशीर्वाद
भाजपा से दोबारा टिकट मिलने के बाद संसदीय क्षेत्र में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष व चंदौली सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने सोमवार की देर रात मार्कंडेय महादेव मंदिर में सपरिवार दर्शन-पूजन किया। कार्यकर्ताओं ने उनका बर्थरा कला, चौबेपुर बाजार, भंदहां और कैथी में स्वागत किया। इस दौरान अमित सिंह सन्नी, जय प्रकाश पांडेय, भोला नाथ उपाध्याय, डॉ. सोमकांत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।