फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भाजपा ने महिलाओं को सशक्त बनाया : दर्शना सिंह

भाजपा ने महिलाओं को सशक्त बनाया : दर्शना सिंह

Wed, 13 Feb 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने महिलाओं को सशक्त बनाया : दर्शना सिंह
चिरईगांव। देश की बेटियों, महिलाओं के समग्र विकास और रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के लिए भाजपा की मोदी सरकार ने कई कदम उठाए और उसे मूर्त रूप दिया। यह बातें ब्लाक सभागार में मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित कमल शक्ति अभियान महिला सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा उज्ज्वला योजना, सुकन्या, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान भारत योजना, सौभाग्य योजना आदि चलाकर महिला सशक्तिकरण को बल दिया गया। गरीब महिलाओं को स्वावलंबी और स्वरोजगारी बनाया गया। सीता मिश्रा ने कहा कि आज की नारी को शिक्षित होना सबसे जरूरी है। राज्यमंत्री अनिल राजभर व विधायक शिवपुर ने महिलाओं के उत्थान में केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा उठाये गये कदमों और उपलब्धियों के बारे में बताया। इस दौरान सुनीता सिंह, अनिता त्रिपाठी, पीहू दूबे बीना, मीना तिवारी आदि ने विचार रखे। सम्मेलन में आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत गठित समूहों की महिलाएं आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के अजगरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने कादीपुर कलां चौराहे पर लोगों के घरों पर झंडा फहरा कर घरों पर मेरा परिवार भाजपा परिवार के स्टीकर लगाए। साथ ही इसका फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर भेज कर पार्टी का प्रचार प्रसार किया। इस मौके पर भाजयुमो के काशी क्षेत्र के मंत्री मंजीत सिंह, सांसद विद्युत प्रतिनिधि जय प्रकाश पांडेय, अजीत सिंह प्रधान, त्रिवेणी सिंह, अमित राय , राघवेंद्र पांडेय, राहुल सोनकर, बाबूलाल गोङ आदि प्रमुख लोग शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने मेरा घर भाजपा का घर मेरा परिवार भाजपा का परिवार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमें महानगर उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह, महानगर महामंत्री निर्मला सिंह पटेल, डॉ. अनुपम गुप्ता, अशोक जायसवाल, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शंकर सिंह पटेल, आशुतोष पांडेय, गौरव गुप्ता, अनिरुद्ध कनौजिया आदि रहे। साथ ही उन्होंने कोयरिया घाट में सड़क का शिलान्यास किया।
भाजपा ने निष्ठा से काम कर रहे कार्यकर्ताओं को मंगलवार को सम्मानित किया। रोहनिया विधायक सुरेंद्र सिंह औढ़े के आवास पर सेक्टर और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 55 महीनों में उल्लेखनीय कार्य किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा व संचालन प्रभात सिंह ने किया। इस दौरान विधायक सुरेंद्र सिंह औढ़े, नागेंद्र रघुवंशी, शिवशरण पाठक, सुरेश सिंह, नागेश्वर, नवरतन राठी सहित अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किए।

मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान की शुरुआत मंगलवार को जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने आवासों पर भाजपा का झंडा फहराकर व स्टीकर चिपकाकर किया। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने अपने आवास से अभियान की शुरुआत की। राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ सुदामापुर स्थित आवास, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने रामनगर स्थित आवास, रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह औढ़े रोहनिया स्थित आवास पर पार्टी का झंडा फहराया। इसके साथ ही पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए झंडा और स्टीकर लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed