फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   क्रूज और जलपोतों से गंगा आरती देख सकेंगे प्रवासी

क्रूज और जलपोतों से गंगा आरती देख सकेंगे प्रवासी

Thu, 03 Jan 2019 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
क्रूज और जलपोतों से गंगा आरती देख सकेंगे प्रवासी
वाराणसी। प्रवासी भारतीय क्रूज व जलपोतों से काशी की भव्य गंगा आरती के दर्शन कर सकेंगे। अतिथियों के लिए नाव व बजड़ों को सजाने, संवारने के साथ ही क्रूज और जलपोत भी गंगा में उतारने की तैयारी है। वहीं आरती से जुड़े घाट और मंच को भी आकर्षक रूप दिया जाएगा। इसे लेकर शासन, प्रशासन बृहद योजना तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

काशी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को यादगार बनाने में केंद्र व प्रदेश सरकार जी जान से जुटी है। यही कारण है कि सम्मेलन के दौरान आयोजित होने वाले परंपरागत कार्यक्रमों को भी भव्यता देने की योजना बनाई जा रही है। सम्मेलन के दौरान काशी की गंगा आरती की भव्यता पूरा विश्व देखेगा, इसे देखते हुए गंगा घाटों के साथ ही गंगा पार रेती को भी सजाया जाएगा। दशाश्वमेध, शीतला घाट सहित आसपास के सभी घाटों को संवारा जाएगा। रेती पर लाइटिंग के साथ ही आतिशबाजी होगी। यही नहीं, गंगा आरती का मंच भी नए रंग में दिखेगा। प्रवासियों को घाट पर बैठाने के साथ ही नाव व बजड़ों में भी स्थान दिया जाएगा। इसके अलावा आईडब्ल्यूएआई क्रूज व जलपोतों को केंद्र में रखकर इस आयोजन को और भव्य रूप देने की तैयारी है। सूत्रों की मानें तो कोलकाता व अन्य क्षेत्रों से इस विशेष आयोजन के लिए जलपोत व क्रूज लाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed