फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   वंचितों को आत्मनिर्भर बनाने में सबका सहयोग जरूरी: शुक्ला

वंचितों को आत्मनिर्भर बनाने में सबका सहयोग जरूरी: शुक्ला

Sat, 10 Nov 2018 01:41 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
वंचितों को आत्मनिर्भर बनाने में सबका सहयोग जरूरी: शुक्ला
वाराणसी। संघ के सेवा प्रकल्प सेवा भारती समिति काशी प्रांत के दीपावली मिलन समारोह में शुक्रवार को पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। संघ इसे बखूबी कर रहा है। सर्वप्रथम उन वंचितों को आत्मनिर्भर बनाया जाना चाहिए, जो आने वाली पीढियों को स्वावलंबी बनाने का काम करें।
विज्ञापन

चंदापुर गांव के माधव परिसर में आयोजित समारोह में मंत्री ने मंत्री ने माधव सेवा केंद्र को अपने कोटे से आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। सेवा भारती के सेवा का ढंग औरों से बेहतर है। सेवा बस्तियों में वंचितों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखती है। सेवा भारती के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सुधीर ने कहा कि सेवा भारती सेवा के क्षेत्र का बड़ा ब्रांड बन रही है।
विज्ञापन

अतिथियों को माला, अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकल्प काशी दक्षिण के सह संघ चालक मदन चौरसिया ने की। अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन और पुष्पार्चन किया। सेवा भारती के मंत्री डॉ. विष्णुदेव ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया। प्रांत सेवा प्रमुख परमेश्वर और जिला सेवा प्रमुख विनोद ने अतिथियों का परिचय कराया। संचालन राजेंद्र शुक्ल व धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष संजय ने किया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों में सौरभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र नारायण सिंह, विश्व संवाद केंद्र के अंबरीश, एनएमओ के डॉ. अतुल सिंह, हरेंद्र राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed