{"_id":"5b4a69854f1c1bc6508b4b04","slug":"41531603333-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौरहरा में रहस्यमयी बुखार का कहर बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौरहरा में रहस्यमयी बुखार का कहर बरकरार
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबेपुर। क्षेत्र के धौरहरा गांव में रहस्यमयी बुखार का कहर जारी है। शनिवार को 12 मरीज मिले। इसमें दो मरीजो में डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएमओ के निर्देश पर धौरहरा गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें कई लोगों का ब्लड सेंपल लिए गए और दवाएं वितरित की गई।
धौरहरा गांव में मई से रहस्यमयी बुखार फैला हुआ है। जून में भी एक दर्जन से अधिक लोग बुखार से पीड़ित मिले। जुलाई माह में यहां मरीजों का पचास का आंकड़ा पार कर गया। हर रोज एक दर्जन मरीज मिल रहे हैं। जिनमें हर रोज डेंगू के दो तीन मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को गांव में फॉगिंग भी कराया गया। शनिवार को स्वास्थ्य टीम शिविर लगाकर जांच करने के साथ ही दवाएं वितरित की। गांव में 12 मरीज बिमला यादव, कंचन यादव, मीनू यादव, नीतू यादव, आंचल, मालती, रीता, रिंकी यादव, पिंकी, गोलू, सुमित, दिनेश यादव आदि बुखार से पीड़ित मिले। बिमला यादव, कंचन यादव को भोजूबीर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। शेष मरीजों का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। रहस्यमयी बुखार से गांववासी दहशत में हैं। वहीं कैंप मौजूद ग्रामीणों का कहना था इलाज के नाम पर खानापूर्ति की जाती है।