{"_id":"5b4110fb4f1c1b0e278b5270","slug":"41530990843-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"395 गरीबों को मिले बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
395 गरीबों को मिले बिजली कनेक्शन
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। शासन की हर घर को बिजली उपलब्ध कराने की योजना के तहत शनिवार को विद्युत विभाग ने ज्ञानपुर और भदोही विधान सभा क्षेत्र में कैंप लगाकर 395 गरीबों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया। भदोही ब्लाक के ग्राम सेवापुर में कैंप में एसडीओ टाऊन गोविंद प्रसाद ने कहा कि कनेक्शन के साथ केबल और मीटर भी दिए जा रहे हैं। एसडीओ ने बताया कि सेवापुर, ममहर, चंवर नेवादा, मोढ़, अजयपुर आदि गांवों में कैंप आयोजन किया गया। एक सप्ताह में 650 गरीब परिवारों को चिह्नित कर लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है। उन्होंने ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से पात्रों के चयन में सहयोग मांगा है। कहा कि लोग कैंप में आकर भी आवेदन कर सकते हैं। बताया कि 31 मार्च 2019 तक हर घर को रौशन करने का लक्ष्य पूरा करना है। इस दौरान जेई आरपी भारती, दीपक पांडेय, रणंजय सिंह, अमित कुमार, भरत प्रताप सिंह, ब्रह्मा सिंह, कौशल प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रताप आदि शामिल रहे। वहीं, ज्ञानपुर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय टकटैया लखनो में भी बिजली कनेक्शन दिए गए। एक्सईएन अमर सिंह ने बताया कि बिजली चोरी को देखते हुए विभाग की ओर सेकैंप लगाकर कनेक्शन दिया जा रहा है। जेई माधो सिंह ने बताया कि कैंप में राजधर यादव, चंद्राहास, आशाराम, रंजीत, दीपक, बच्चू, रामवृक्ष समेत 75 लोगों को कनेक्शन दिया गया।
विज्ञापन