फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   काला दूल्हा देख भड़की दुल्हन, शादी से इनकार

काला दूल्हा देख भड़की दुल्हन, शादी से इनकार

Thu, 14 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
काला दूल्हा देख भड़की दुल्हन, शादी से इनकार
सुरियावां। काले रंग का दूल्हा देखकर भड़की दुल्हन ने ऐन वक्त पर शादी से इनकार कर दिया। इससे दोनों पक्षों में खलबली मच गई। लंबी मशक्कत और मनुहार के बाद भी जब बात नहीं बनी तो बिना शादी के बारात वापस लौट गई। यह मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को जौनपुर जनपद के मीरगंज थानाक्षेत्र के भटहर गांव से बारात आई थी। शाम को बारातियों के नाश्ता आदि करने के बाद धार्मिक रीति-रिवाज से द्वार पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। नाच-गाने के कार्यक्रम के साथ सब ठीक-ठाक चल रहा था। मंगल गीत गाए जा रहे थे। इसी बीच जयमाल के बाद दुल्हन ने जब दूल्हे का दीदार किया तो दूल्हा उसे रास नहीं आया और दुल्हन ने यह कहकर शादी से इंकार कर दिया कि दूल्हा काला है। मैं इस लड़के से शादी नही करूंगी। दुल्हन के शादी के इनकार करने के फैसले से दोनों पक्ष के लोग स्तब्ध रह गए। सारी रात मान-मनौव्वल का दौर चला, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही। रात में कोई हल न निकला तो सुबह दोनों पक्ष सुरियावां थाने पहुंच गए। थाने पर लंबी पंचायत चली, लेकिन दुल्हन की जिद के आगे किसी की एक न चली। प्रभारी निरीक्षक सुरियावां संजय राय ने दोनों पक्षों के खर्च का लेन-देन कराकर मामले को शांत कराया। इसके बाद बिना शादी के ही बारात वापस लौट गई। काले दूल्हे से शादी करने से दुल्हन के इंकार करने और बारात के बैरंग बिना दुल्हन के लौट जाने की घटना की क्षेत्र में पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed