{"_id":"5ae38df04f1c1b9d098b6cf6","slug":"41524862448-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 लाख रुपये हड़पने के आरोप में मुकदमा0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 लाख रुपये हड़पने के आरोप में मुकदमा0
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महमूरगंज में रहने वाली रिटायर्ड चिकित्सक टी लक्ष्मी को डुप्लेक्स देने के नाम पर 45 लाख रुपये हड़पने के आरोप में वन पैलेस ग्रुप के निदेशक सहित दो के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में कैंट थाने में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश से कैंट पुलिस ने की है।
लहरतारा स्थित कैंसर रेलवे हास्पिटल से रिटायर्ड डॉ. टी लक्ष्मी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप है कि उन्होंने वन प्लेस ग्रुप इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड से 70 लाख रुपये में डुप्लेक्स बुक कराया था। तय बातचीत के तहत वर्ष 2013 से 2016 के बीच किस्तों में 45 लाख रुपये वन प्लेस ग्रुप के निदेशक रणविजय सिंह को दिया था। मगर, जब भी वो डुप्लेक्स की रजिस्ट्री की बात करती थीं किसी न किसी कारण से टालमटोल कर दी जाती थी। आखिरकार जब उन्होंने डुप्लेक्स के बारे में जानकारी हासिल की तो उन्हें बताया गया कि वो किसी और के नाम से बुक हो गया है। इस पर उन्होंने मामले की शिकायत कैंट पुलिस से लेकर एसएसपी तक से की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो न्यायालय की शरण में गईं।